Move to Jagran APP

धान से मंडी गुलजार, क्रय केंद्रों पर सन्नाटा बरकरार

हरदोई : किसानों को अनाज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने को लेकर सरकारी अमले द्वारा

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:58 PM (IST)
धान से मंडी गुलजार, क्रय केंद्रों पर सन्नाटा बरकरार

हरदोई : किसानों को अनाज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने को लेकर सरकारी अमले द्वारा जो नियम बनाए है, उन नियमों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। किसान सरकारी नियमों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते हैं और क्रय केंद्रों की बजाय खुले बाजार में धान बेचने को तैयार हैं। हालात यह है कि नवीन गल्ला मंडी समेत तहसील व कस्बा स्थिति मंडियां गुलजार है और सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। दैनिक जागरण की टीम मंडी समेत सरकारी धान खरीद केंद्र पहुंची, तो हकीकत सामने थी। पेश है कि कुछ अंश : -

loksabha election banner

समय : 11:09 -

स्थान : क्रय विक्रय समिति कैनाल रोड :

²श्य एक : सरकारी धान क्रय केंद्र पर सोमवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी नूर मोहम्मद मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जिन राजस्व ग्रामों को केंद्र से संबद्ध किया गया है, वहां के किसान केंद्र पर नहीं आ रहे हैं। इसके चलते खरीद नहीं हो सकी है। उधर क्रय केंद्र पर मौजूद दोनों कांटा खराब थे, जिन्हें ठीक कराने के लिए ले जाया जा रहा था।

समय : 11:30 -

स्थान : कर्मचारी कल्याण निगम नवीन गल्ला मंडी

²श्य दो : केंद्र प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि किसानों द्वारा लाया गया धान मानक के अनुरूप नहीं है। धान में नमी अधिक है। धान में कालापन अधिक है, जिससे टूटन अधिक होने का अनुमान है। इससे धान क्रय करना मुश्किल है। समय : 11:32 -

स्थान : हरदोई केंद्रीय उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति लिमिटेड नवीन गल्ला मंडी

²श्य तीन : सरकारी धान खरीद केंद्र पर पिछले 10 दिनों से सन्नाटा पसरा है। केंद्र प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह 9 से शाम पांच बजे तक केंद्र खुला रहता है। किसान धान सुखाकर नहीं ला रहा है, जिससे उनका धान मानक के अनुरूप नहीं है।

समय 11:40

स्थान : क्रय विक्रय सहकारी समिति नवीन गल्ला मंडी

²श्य चार : सरकारी धान क्रय केंद्र पर सन्नाटा होने के चलते केंद्र प्रभारी कृष्णकांत पड़ोस के केंद्र पर बैठे थे। क्रय केंद्र पर कांटा, चलना, पंखा आदि मौजूद था। केंद्र प्रभारी ने बताया कि सरकारी मानकों को पूरा करना काफी मुश्किल है। इसके चलते धान खरीद नहीं हो रही है।

समय 11:50-

स्थान : एसएफसी नवीन गल्ला मंडी

²श्य पांच : सरकारी धान खरीद केंद्र पर कुछ किसान केंद्र प्रभारी को घेरे खड़े थे। केंद्र प्रभारी भूपेंद्र पांडेय ने धान में नमी की जांच करने को नमी मापक यंत्र निकाला, लेकिन वह खराब था। केंद्र प्रभारी ने बताया कि नमी मापक यंत्र को ठीक कराने के लिए भेजा जा रहा है। कांटा, पंखा समेत अन्य उपकरण केंद्र पर मौजूद है।

समय : 11 बजकर 12 मिनट

स्थान : शाहाबाद मंडी

²श्य: यूपीएसएफसी और विपणन शाखा के दो क्रय केंद्र गल्ला मंडी में संचालित

हैं। दोनों क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है और क्रय केंद्र प्रभारी नदारद

हैं। लेबर बोरों को सिल रहे हैं। समय : 11 बज कर 30 मिनट

स्थान : संडीला क्षेत्र

²श्य: ब्लाक के पास संचालित क्रय विक्रय समिति के केंद्र पर सन्नाटा है। एक भी किसान धान लेकर नहीं आया है। पीसीएफ धान खरीद केंद्र का भी यही हाल है। केंद्र प्रभारी स्वदेश गौतम का कहना है कि मिलों से अभी तक अनुबंध नहीं हुआ है। किसान धान लेकर नहीं आ रहे हैं। समय : 12 बज कर पांच मिनट

स्थान : एसएफसी केंद्र मल्लावां

²श्य: एसएफसी द्वारा संचालित धान खरीद केंद्र पर सन्नाटा है। केंद्र प्रभारी

किसानों के इंतजार में बैठे मिले। बोले कि अभी मिलर्स से ठेका नहीं हुआ है।

धान लेकर किसान नहीं आ रहे हैं।

समय : 12 बजकर 10 मिनट

स्थान : पचदेवरा स्थित क्रय केंद्र

²श्य: पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है। केंद्र प्रभारी अंजुल मिश्रा मौजूद मिले।

बोले कि पांच हजार क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन अभी शून्य है। समय : 12 बज कर 50 मिनट

स्थान : गल्ला मंडी माधौगंज

²श्य: गल्ला मंडी में संचालित तीनों क्रय केंद्रों पर पूरी तरह से सन्नाटा

है, जबकि दूसरी तरफ मंडी में धानों के ढेर लगे हुए हैं। तीनों क्रय केंद्र

प्रभारी तो मौजूद हैं, लेकिन किसान धान लेकर नहीं आ रहे हैं।

समय- 11.30 बजे

स्थान- पिहानी क्षेत्र

²श्य: पिहानी कस्बे से लगभग 5 किलोमीटर दूर इटारा मार्ग पर स्थित केंद्र पर सोमवार दोपहर लगभग 11 बजकर 30 बजे इटारा मार्ग पर खुले आवश्यक वस्तु निगम के धान क्रय केंद्र पर जब यह प्रतिनिधि पहुंचा तो सन्नाटा पसरा था। केंद्र प्रभारी अखिलेश कुमार के अनुसार कुल 10 लाख रुपया मिला था। जिसमें अब तक 152.40 क्विंटल धान की खरीद की गई है। उनके अनुसार रुपया भी अभी करीब 7.50 लाख मौजूद है और बारदाना भी है, ¨कतु किसान नहीं आ पा रहा है। समय- 1 बजे स्थान- कछौना

²श्य- कछौना में आवश्यक वस्तु निगम को खरीद केंद्र बनाया गया हैं जो महज शोपीस साबित हो रहा है। केंद्र के सुपरवाइजर सत्य नरायन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक कोई किसान धान लेकर नहीं आया है। यह भी बताया कि धान खरीद कर संडीला के अन्नपूर्णा राइस मिल को भेजा जाएगा।

समय- एक बजकर 30 मिनटस्थान- सांडी गल्ला मंडी

²श्य: यूपी एग्रो पर केंद्र प्रभारी राजकुमार मौजूद मिले। एक बजकर 10 मिनट पर सभी केंद्र प्रभारियों ने बताया कि बारदाना, धनराशि आदि सभी व्यवस्थाएं हैं, लेकिन धान में नमी के चलते सरकारी निर्धारित 17 फीसद धान में क्वालिटी

नहीं मिल रही है, जबकि किसानों के धान में नमी के चलते 22 फीसद क्वालिटी मिल रही है, जिस कारण खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों का धान व्यापारियों की आढ़त पर 1200 से 1450 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा हे। शेष धान क्रय केंद्र विपणन शाखा पर 1 बजकर 15 मिनट पर केंद्र प्रभारी रेनू मिश्रा मौजूद नहीं थी। बताया गया कि कहीं बाहर कार्य से गई हैं। इनसेट

विपणन शाखा 11 क्रय केंद्रों पर रहा हड़ताल का असर

जिला खाद्य विपणन विभाग के क्षेत्रीय विपणन व विपणन निरीक्षक की 22 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। इसके चलते नवीन गल्ला मंडी में विपणन शाखा के चार, संडीला, बिलग्राम, माधौगंज, सांडी, शाहाबाद व पिहानी के 11 क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित रही। यूपी फ्रूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर, आफीसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अजय प्रताप ¨सह ने बताया कि मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन तेज होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.