विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से गोरखपुर के बीच दो-दो फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन, हरदोई स्टेशन पर भी होगा ठहराव

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:41 PM (IST)

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए रेलवे ने दिल्ली और गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन हरदोई स्टेशन पर भी रुकेगी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दिल्ली-गोरखपुर के बीच चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन।

  2. हरदोई स्टेशन पर होगा दो मिनट का ठहराव।

  3. 6, 7, 13 और 14 नवंबर को चलेगी यह ट्रेन।

जागरण संवाददाता, हरदोई। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और गोरखपुर के बीच आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का ठहराव हरदोई स्टेशन पर भी होगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

रेलवे की समय-सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04022 नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच दो फेरे लगाएगी। यह 6 और 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली से रवाना होगी।

गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए रात 9 बजकर 10 मिनट पर हरदोई पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुककर 9 बजकर 12 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना होगी। लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04021, 7 और 14 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजे गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। दोपहर 2 बजकर 48 मिनट पर हरदोई पहुंचेगी और दो मिनट ठहरकर 2 बजकर 50 मिनट पर शाहजहांपुर और बरेली के लिए रवाना होगी। मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए रात 11 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन में होंगे कुल 21 कोच

एक एलएसएलआरडी, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, छह शयनयान, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और एक जनरेटर सह लगेज यान। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले आरक्षण और ट्रेन से जुड़ी ताजा जानकारी आधिकारिक माध्यमों से लेने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।