Move to Jagran APP

दीपावली को लेकर गुलजार हो गए बाजार

स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब स्त्रद्गद्गश्चड्ड2ड्डद्यद्ब

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 10:35 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:19 AM (IST)
दीपावली को लेकर गुलजार हो गए बाजार
दीपावली को लेकर गुलजार हो गए बाजार

हरदोई : दीपावली के त्योहार पर घर हो या प्रतिष्ठान उसको आकर्षक बनाने के लिए तैयारी चल रही है। बाजार में सजावटी सामान की दुकानें सज गई है। बल्ब से लेकर विभिन्न प्रकार की कैंडल बाजार में उपलब्ध है। जिनकी खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। दुकानों पर भीड़ दिख रही है। सबसे ज्यादा भीड़ सजावट की दुकानों पर दिख रही है।

loksabha election banner

दीपावली में पहले घरों में कैंडल लगाने का प्रचालन था। लोगों घरों को सजाने के साथ साथ एक कैंडल को जरूर लगाते थे। बाजार में पहले साधारण कैंडल उपलब्ध रहती थी। मगर समय के साथ उनका भी आधुनिक कारण हो गया। अब बाजार में तरह तरह की कैंडल उपलब्ध है। जिसमें लगाने के विभिन्न रंगों के बल्ब भी उपलब्ध है। इसके साथ ही रंगोली आदि के लिए भी आकर्षक सामग्री उपलब्ध है। त्योहार के नजदीक आते ही बाजार में खरीददारों की संख्या बढ़ने लगी है। बाजार में अन्य सामग्री के अलावा सजावटी वस्तुओं की खरीददारी की जा रही है। बाजार में उपलब्ध सामग्री को लोग पसंद कर रहे हैं। बाजार में रौनक देख कर दुकानदार भी उत्साहित हैं। उनको उम्मीद है कि उन्होंने जो तरह तरह के आइटम लगाए हैं, उनकी त्योहार तक बिक्री हो जाएगी। शहर की सिनेमा रोड, महात्मा गांधी मार्ग और रेलवे स्टेशन मार्ग पर सजी दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। सुबह शाम बाजार में रौनक देखते ही बनती है। बाजार में सजावटी सामान के अलावा गमले और गुलदस्ते भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा बाजार में कपड़ों, पर्दा व अन्य सजावट वाली दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.