लापता वृद्ध का गन्ने के खेत में क्षत विक्षत मिला शव
जागरण संवाददाता हरदोइना दी। जिसके बाद परिवारजन मौके पर पहुंच गए।
हरदोई : पिहानी कोतवाली क्षेत्र में लापता वृद्ध का गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को शव पड़ा होने की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।
ग्राम नागर निवासी शेरू ने शव की पहचान अपने पिता दयाराम (60) के रूप में की। उन्होंने बताया कि पिता मजदूरी करते थे और दो भाइयों में बड़े थे। शुक्रवार की सुबह घर से निकल गए। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं आए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिवारजन खोजबीन कर रहे थे कि सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने हर्रेया गांव में गन्ने के खेत में एक शव पड़ा देखा और इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ ही परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए। वृद्ध का शव क्षतविक्षत हो चुका था लेकिन चेहरे और कपड़ों को देखकर उसकी पहचान की गई। ग्रामीणों ने बताया कि दयाराम शराब के आदी थे। अधिक शराब पीने के कारण ही उनकी मौत हो गई। पिहानी कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।