विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में गर्रा नदी से निकलकर गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:49 PM (IST)

हरदोई के बाबरपुर गांव में गर्रा नदी के पास एक मगरमच्छ देखा गया, जिसे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से घेरकर रस्सी से बांध दिया।

बाबरपुर गांव में मगरमच्छ को रस्सी से बांधता गणमीण व मौजूद वन विभाग की टीम व ग्रामीण

बाबरपुर गांव में मगरमच्छ को रस्सी से बांधता गणमीण व मौजूद वन विभाग की टीम व ग्रामीण

HighLights

  1. बाबरपुर में गर्रा नदी किनारे मगरमच्छ देखा गया।

  2. ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से घेरकर मगरमच्छ को बांधा।

  3. वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बड़ी नदी में छोड़ा।

संवाद सूत्र, हरदोई। बाबरपुर गांव में रविवार सुबह गर्रा नदी किनारे मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। घर के बाहर टहल रहे प्रमुदित ने उसे देखा और गुड्डू को बुलाया।

मगरमच्छ नदी की ओर बढ़ा तो दोनों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से लाठी-डंडों से घेरकर उसे रस्सी से बांध दिया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पीआरवी पहुंची और वन विभाग के रेंजर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव को खबर दी।

रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में बीट प्रभारी शशिकांत बाजपेई, विजय कुमार द्विवेदी, तकबीर खां, पातीराम, रामवीर और सुमित शामिल थे।

वन विभाग की टीम ने सावधानी से मगरमच्छ को कब्जे में लिया और ग्रामीणों को शांत कराया। रेंजर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बड़ी नदी में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- हरदोई का हिस्ट्रीशीटर झांसी में बना 'काली सरकार', आर्मी की वर्दी में दिव्य दरबार लगाने वाला पाखंडी बाबा गिरफ्तार