भाजपा ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड 2ड्डह्मह्मद्बश्रह्मह्य द्घद्गद्यद्बष्द्बह्लड्डह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड 2ड्डह्मह्मद्बश्रह्मह्य द्घद्गद्यद्बष्द्बह्लड्डह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड 2ड्डह्मह्मद्बश्रह्मह्य द्घद्गद्यद्बष्द्बह्लड्डह्लद्गस्त्र
हरदोई: भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य अमित सिंह की तरफ से जरूरतमंदों की मदद को चलाए जा रहे अभियान को 65 वें दिन विराम दे दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने खुद पहुंचकर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। सुरसा क्षेत्र में लॉकडाउन की शुरुआत से ही जरूरतमंदों को भोजन वितरण का अभियान चल रहा था। 18 हजार 500 लोगों को भोजन वितरित कर 350 परिवारों को राशन, मास्क आदि दिया गया। रविवार को समापन मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने अपने हाथों से 21 परिवारों को राशन और 150 लोगों को भोजन वितरित कर नंगे पैर आए लोगों को चप्पल पहनाईं। कोरोना योद्धा के रूप में थाना प्रभारी सुरसा राजकरन शर्मा, खंड विकास अधिकारी रामप्रकाश आदि को सम्मानित किया गया। जरूरतमंदों की सेवा के अभियान में जितेंद्र सिंह, रोहित सिंह, आकाश सिंह, प्रवेंद्र सिंह, छुन्नी मिश्र, विनोद कश्यप, रामचंद्र कश्यप, नीरज, देवेश, कपिल सिंह, अर्पित, अभिषेक, ऋषभ मिश्र का संयोजक अमित सिंह ने आभार जताया।