Move to Jagran APP

कोरोना पॉजिटिव जमाती के परिवार के 14 लोगों के भेजे गए सैंपल

ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड द्यश्रष्द्मस्त्रश्र2ठ्ठ न

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 09:09 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:01 AM (IST)
कोरोना पॉजिटिव जमाती के परिवार के 14 लोगों के भेजे गए सैंपल

हरदोई : पिहानी के मुहल्ला लोहानी के जमाती के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शुक्रवार को उसके परिवार के 14 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। शनिवार को सभी के सैंपल लेकर लखनऊ भेजे गए हैं। जिनकी रविवार को रिपोर्ट आएगी।

loksabha election banner

जमात में होकर आए पिहानी के युवक को बुधवार शाम को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। शुक्रवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद जिले में खलबली मच गई और प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पिहानी पहुंचकर उसके परिवार में मां, दादी, भाई और तीन बहन समेत कुल 14 लोगों को एंबुलेंस से लाकर अस्पताल में आइसोलेट कराया था। उसकी मां कह रही थी कि जमात से आने के बाद घर पर ही रहा। किसी से मिलने नहीं गया था। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन सभी को आइसोलेट कराया और शनिवार को सभी के सैंपल लिए गए। जिन्हें लखनऊ भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि रविवार को सभी की रिपोर्ट आ जाएगी।

लखनऊ किया गया वापस, संयुक्त अस्पताल में चल रहा इलाज: गाजियाबाद के जमाती की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसे सीएमओ कार्यालय परिसर में बने संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे पूर्व पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। अस्पताल में की गई बैरीकेडिग : अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को लाने के लिए नघेटा रोड से रास्ता बनाया गया है, लेकिन इसके बाद भी मरीज को अस्पताल के अंदर से लाया जाता है। आइसोलेशन वार्ड तक मरीज न जा सकें, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने बैरीकेडिग करा दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.