Move to Jagran APP

दीप जलाने के दौरान अजान पढ़ने से रोका तो की मारपीट

ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 09:47 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 06:11 AM (IST)
दीप जलाने के दौरान अजान पढ़ने से रोका तो की मारपीट
दीप जलाने के दौरान अजान पढ़ने से रोका तो की मारपीट

भरावन (हरदोई): प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार रात नौ बजे दीपोत्सव के दौरान छत पर एकत्रित होकर लाउड स्पीकर पर अजान पढ़ रहे लोगों का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दीप जलाने वाले के विरोध करने पर आरोपितों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपशब्द भी कहे। पुलिस ने 25 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

loksabha election banner

अतरौली थाना क्षेत्र के महगवां निवासी विनय कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार की रात दीप जलाकर वह बैठ गया। उसी दौरान उसके बगल के घर से जोर-जोर से साउंड पर अजान पढ़ने की आवाज आई। करीब 15 मिनट गुजर जाने के बाद भी जब अजान बंद नहीं हुई, तो उसने अपनी छत पर चढ़कर देखा, पड़ोसी रिजवान, गफ्फार की छत पर 30-35 लोग बैठकर अजान पढ़ रहे थे। जिसमें कुछ लोग परिचित भी नजर आ रहे थे। उसका आरोप है कि उसने उनके दरवाजे के सामने पहुंचकर आवाज दी और कोरोना के संबंध में एहतियात बरतने को कहा, तो उक्त लोग भड़क गए और मोदी व योगी को अपशब्द कहने लगे। मेरे समझाने पर उन लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। उसी समय अन्य लोगों ने उसे बचाया। हमले के दौरान उसके चोटें भी आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 25 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.