साजिश के तहत दर्ज कराया गया मुकदमा: सपा जिलाध्यक्ष
ष्श्रठ्ठह्यद्बश्चद्बह्मड्डष्4 द्बठ्ठ द्घद्बह्म ष्श्रठ्ठह्यद्बश्चद्बह्मड्डष्4 द्बठ्ठ द्घद्बह्म ष्श्रठ्ठह्यद्बश्चद्बह्मड्डष्4 द्बठ्ठ द्घद्बह्म ष्श्रठ्ठह्यद्बश्चद्बह्मड्डष्4 द्बठ्ठ द्घद्बह्म ष्श्रठ्ठह्यद्बश्चद्बह्मड्डष्4 द्बठ्ठ द्घद्बह्म ष्श्रठ्ठह्यद्बश्चद्बह्मड्डष्4 द्बठ्ठ द्घद्बह्म ष्श्रठ्ठह्यद्बश्चद्बह्मड्डष्4 द्बठ्ठ द्घद्बह्म ष्श्रठ्ठह्यद्बश्चद्बह्मड्डष्4 द्बठ्ठ द्घद्बह्म
संडीला : समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने संडीला में श्रमिक एक्सप्रेस में भोजन बांटने वाले 112 सपा कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह मुकदमा वापस लिया जाए नहीं तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव, सपा नेता सुभाषपाल, सरताज खां की मौजूदगी में विधान सभा अध्यक्ष आरपी यादव के आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संडीला बरौनी रेलवे क्रासिग पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में भूखे प्यासे श्रमिकों को सपा कार्यकर्ताओं ने फल खाना व पानी के वितरित किया था। राजनीति द्वेष के कारण पुलिस ने 12 नामजद सहित 112 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने से पहले सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस नहीं किए गए, तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। सरताज खां, अजय सिंह पाल, विधानसभा अध्यक्ष आरपी यादव, हसन मक्की, अकील अंसारी, नदीम मंसूरी, सरताज अली, ब्लाक अध्यक्ष अरविद पाल, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।