Move to Jagran APP

शाहजहांपुर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ष्श्रठ्ठद्दह्मद्गह्यह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 10:17 PM (IST)
शाहजहांपुर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

हरदोई: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वामी चिन्मयानंद मामले में शाहजहांपुर जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका। प्रतापगढ़ की रामपुर खास से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा व कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सुष्मिता देव को बेहटागोकुल के सामने पुलिस ने रोक लिया। नारेबाजी करने पर पुलिस ने सभी कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया। वहीं जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यालय में ही कई पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया। जहां से निजी मुचलका पर सभी 63 कांग्रेसियों को छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा के समर्थन में कांग्रेस ने शाहजहांपुर पहुंचने का आह्वान किया था। उन्हें रोकने लिए सोमवार की सुबह से ही फोर्स सक्रिय हो गया। पार्टी कार्यालय पर जमा हो रहे पदाधिकारियों को वहीं पर रोक दिया गया। वहीं अन्य कांग्रेसियों को रोकने के लिए बेहटागोकुल में पुलिस ने बैरियर लगा दिए। प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधान सभा से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सुष्मिता देव और उनके साथ मौजूद अन्य कांग्रेसियों को सीओ नागेश मिश्रा ने महिला फोर्स के साथ रोक लिया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। सीओ ने बताया कि जाने की जिद पर अड़े सभी नेताओं को बेहटागोकुल में ही हिरासत में लेकर पुलिस के वाहन से पुलिस लाइन लाया गया। जहां पूरे दिन रखा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुल 63 कांग्रेसियों को निजी मुचलके पर रिहा किया गया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र समेत ममता चौधरी,. प्रतिभा अटल, सहला अरिहरि, शबीना, नंदिता हुड्डा, शिप्रा अवस्थी आदि राष्ट्रीय नेताओं को पुलिस ने रोका। वह लोग शांति पूर्वक जा रहे थे। वहीं काफी संख्या में स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। सड़क पर बैठकर की नारेबाजी

विधायक आराधना मिश्रा, सुष्मिता देव आदि को पुलिस ने वाहन से उतार लिया तो सभी नेता सड़क पर बैठ गए। उन लोगों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। फिर भी पुलिस ने नहीं जाने दिया तो एकांत में विधायक अपनी साथी महिला नेताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाने लगीं। हालांकि फिर पुलिस उन सभी को पुलिस लाइन ले आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.