Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: मामूली से विवाद में दो पक्षों में चले-ईंट-पत्थर, विधायक प्रतिनिधि की कार के शीशे तोड़े

    Updated: Sat, 24 May 2025 08:12 PM (IST)

    हरदोई में चुनावी रंजिश के चलते विधायक प्रतिनिधि और पड़ोसियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले और विधायक प्रतिनिधि की कार के शीशे तोड़ दिए गए। फायरिंग का भी आरोप है पुलिस ने मामला शांत कराया और जांच कर रही है। एक अन्य घटना में वीडियो बनाने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    Hero Image
    दो पक्षों में चले-ईंट-पत्थर, विधायक प्रतिनिधि की कार के शीशे तोड़े।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। चुनावी रंजिश के चलते शुक्रवार की रात तिलक समारोह से लौटे सांडी विधायक के प्रतिनिधि का पड़ोसियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में ईंट- पत्थर चलने शुरू हो गए। दूसरे पक्ष ने विधायक प्रतिनिधि की कार के शीशे ताेड़ दिए। फायरिंग करने का भी आरोप लगाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सांडी के मुहल्ला नौसहरा के रमन त्रिपाठी विधायक प्रभाष कुमार के प्रतिनिधि हैं। शुक्रवार की रात वह जटपुरा गांव मेें एक तिलक में शामिल होने गए थे। वहां पर पूर्व चेयरमेन के प्रतिनिधि अनिल गुप्ता से विवाद हो गया। विवाद शांत होने पर रमन अपने घर आए।

    घर के बाहर चेयरमैन प्रतिनिधि के समर्थक अच्छू पाठक समेत करीब छह लोग बैठे थे। रमन की उन्हीं लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। अच्छू पाठक पक्ष ने रमन की कार के शीशे ताेड़ दिए। रमन ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। अच्छू पाठक के विरुद्ध पहले से कई मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने राजन नाम के युवक को हिरासत में लिया है। एक पक्ष से रमन व दूसरे पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    वीडियो बनाने पर युवक को पीटा,फायरिंग

    खुद को मीडियाकर्मी बताकर वीडियो बनाना युवक को महंगा पड़ गया। सांडी के मुहल्ला सरायं मुल्ला गंज का हिमांशू मिश्रा 18 मई को मारपीट के मामले में एक युवक का वीडियो बना रहा था। वहीं पर मुहल्ला भटपुरी के शेखर, आदित्य ने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो विवाद हो गया।

    विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने हिमांशू की जमकर पिटाई कर दी। हिमांशू ने फायरिंग का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर शनिवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।