पांच दिनों से कैलेंडर नहीं हो रहा अपडेट, किसान परेशान
ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ ष्ड्डद्यद्गठ्ठस्त्रद्गह्म ह्वश्चस्त्रड्डह्लद्बश्रठ्ठ
बेहटागोकुल : गन्ना पेराई सत्र की तिथि निकली जा रही है, लेकिन गन्ना विभाग पिछले पांच दिनों से कैलेंडर अपडेट नहीं हो रहा है। गन्ना पर्ची अपडेट न होने से जारी गन्ना कैलेंडर व कैलेंडर के अनुसार आने वाली पर्चियां कॉलम व उसका पक्ष स्थिर है। 15 जनवरी से गन्ना पर्ची का कैलेंडर अपडेट नहीं किया गया है। जिससे किसानों को पर्चियां नहीं मिल पा रही है।
सदर सोसाइटी के तहत किसानों का गन्ना कैलेंडर 7 कॉलम का 11वां पक्ष 15 तारीख से अपडेट नहीं किया गया है। इस पक्ष के आगे की पर्चियां किसानों को नहीं मिल पा रही है। इससे किसान परेशान है। गन्ना विभाग अभी तक अपने आपको गन्ने की आपूर्ति के लिए तैयार नहीं कर पाया है। किसानों द्वारा गन्ने की आपूर्ति के लिए बनाया गया कैलेंडर तैयार तो हुआ है, लेकिन उसमें अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर की पर्चियां नहीं जारी की जा रही हैं। इससे काफी परेशानी है और अब सॉफ्टवेयर अपडेट न हो पाने के कारण पर्चियों का भी कोई ठिकाना नहीं है। जिन किसानों की सातवें कालम के बारहवें पक्ष से पर्चियां हैं। वे किसान अपनी पर्चियों के इंतजार में थे, लेकिन गन्ना पर्ची कैलेंडर अपडेट न होने से उनके लिए मुसीबत बनी हुई है। किसानों के अनुसार कॉलम का पक्ष दो दिन में बढ़ जाया करता था। सदर सोसायटी सचिव मनोज तिवारी ने बताया कि जिन किसानों को अभी तक एक भी पर्ची जारी नहीं हुई थी उन्हें पर्ची जारी की जा रही है। जिस कारण रेगुलर सट्टा कैलेंडर का अपडेशन रोका गया था। बुधवार तक समस्या दूर हो जाएगी।