आग से झुलसी विवाहिता, देवर-देवरानी पर जलाने का आरोप
हरदोई : आग से विवाहिता झुलस गई, जिसे परिवारजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती क
हरदोई : आग से विवाहिता झुलस गई, जिसे परिवारजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने देवर-देवरानी पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का आरोप लगाया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी रामश्री पत्नी विपिन सोमवार सुबह आग से झुलस गई। पति के अनुसार रामश्री बेटे शुभम को मार रही थी। जिस पर उनके पिता अजोद्धी ने उसे मना किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और वह प्रधान को बुलाने चला किया। इसी बीच रामश्री ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों को देखकर परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उसे बचाया। रामश्री ने बताया कि सुबह विवाद के बाद उनके पति प्रधान को बुलाने गए। इसी बीच उनके देवर श्रवण और देवरानी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे वह जल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। झुलसी महिला : पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आरापुर निवासी लक्ष्मी पत्नी रामकुमार रविवार शाम को आग से झुलस गई। जिसे परिवारजनों ने उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।