भाजपा की हार पर विपक्षी दल गदगद
शाहाबाद : विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी को मिली करारी शिकस्त से विपक्षी दल गदग
शाहाबाद : विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी को मिली करारी शिकस्त से विपक्षी दल गदगद नजर आ रहे हैं। वहीं तीन राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बसपा के नेता पूर्व विधायक बब्बू ने अपनी पार्टी के भविष्य को बेहतर बताया। अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बसपा नेता पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने कहा कि यह भाजपा के अहंकार और तानाशाही की हार है। जनता ने भाजपा के तानाशाहों को आईना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों से बसपा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है और 2019 में पार्टी पूरे जोश से सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जनता की जागरूकता के आगे भाजपा की बाजीगरी नहीं चल सकी। जनता ने भाजपा को परास्त करके यह साबित किया है कि जनता बदलाव चाहती है, क्योंकि जनता अब अच्छे दिनों का झूठा सपना दिखाने वाली पार्टी की हकीकत जान चुके हैं। भाजपा विकास के मुद्दों से ध्यान भटका कर केवल लोगों की भावनाओं को भड़का कर राजनीतिक लाभ लेना जानती है।