Move to Jagran APP

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए सौरभ समेत 26 दावेदार

ढ्डद्भश्च ठ्ठश्रद्वद्बठ्ठड्डह्लद्बश्रठ्ठ ढ्डद्भश्च ठ्ठश्रद्वद्बठ्ठड्डह्लद्बश्रठ्ठ ढ्डद्भश्च ठ्ठश्रद्वद्बठ्ठड्डह्लद्बश्रठ्ठ

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 09:51 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:08 AM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए सौरभ समेत 26 दावेदार
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए सौरभ समेत 26 दावेदार

हरदोई : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार सुबह से गहमागहमी रही। इसको लेकर 26 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी पेश की। इसके अलावा 13 कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए नामांकन-पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारियों के अनुसार प्रदेश कार्यालय को जिलाध्यक्ष व प्रांतीय परिषद सदस्य के दावेदारों की सूची भेजी जा रही है। प्रांतीय नेतृत्व ही जिलाध्यक्ष की कुर्सी तय करेगा।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव से पहले 38 मंडल अध्यक्ष और 38 जिला प्रतिनिधि निर्वाचित हुए थे, जो मतदाता थे। इनकी सूची भाजपा कार्यालय पर तीन दिन पहले चस्पा कराई गई। जिलाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे शुरू हुई। जिलाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने थे, जिसमें प्रमुख रूप से वर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, रामकिशोर गुप्ता व रामबहादुर सिंह समेत 26 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन-पत्र दाखिल किए। इसके अलावा 13 कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय परिषद सदस्य पद के लिए दावेदारी की। जिला चुनाव अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनकी जांच की गई। सभी नामांकन सही पाए गए। ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक नाम वापसी का मौका दिया गया था, लेकिन किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए 26 और प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए 13 लोगों ने नामांकन-पत्र भरे। सभी दावेदारों की सूची प्रांतीय संगठन को भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जिस पर प्रांतीय संगठन निर्णय लेगा। इस मौके पर जिला सह चुनाव अधिकारी रमेश तूफानी, भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू मौजूद रहे। इन्होंने की दावेदारी

वर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, रामकिशोर गुप्ता, रामबहादुर सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल, अशोक कुमार सिंह, नीरज शुक्ला, अखिलेश कटियार, जीवन सिंह अर्कवंशी, राजेश कुमार अस्थाना, अखिलेश कुमार, डॉ. अनुज गुप्ता, लोकेश सैनी, अजीत सिंह बब्बन, अरविद शुक्ला, गीत सिंह गौर, मनोज हिदू, कैलाश नारायण, श्रवण कुमार पांडेय, शैलेंद्र सिंह भवानी, दिलीप कुमार गुप्ता, संदीप शाह रोशन, अशोक सिंह आजाद, विपिन सिंह, राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह चौहान ने दावेदारी ठोंकी।

प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए रहे दावेदार

प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए आनंद मिश्रा, अमित कुमार दीक्षित, नरेंद्र पाल सिंह, नंदलाल शास्त्री, सालिकराम, नरेंद्र वर्मा, हाकिम सिंह, नंद किशोर गुप्ता, राजेंद्र मिश्रा, जितेंद्र राठौर, अनोज मिश्रा, वीरेंद्र सिंह व सूरज राठौर ने नामांकन-पत्र दाखिल किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.