Move to Jagran APP

भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी फेसबुक पोस्ट में सांसद शरद त्रिपाठी को बताया गुंडा

विवादित टिप्पणियों के लिए काफी विख्यात हरदोई के गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने फेसबुक पोस्ट पर सांसद शरद त्रिपाठी को गुंडा बताया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 12:05 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 12:05 PM (IST)
भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी फेसबुक पोस्ट में सांसद शरद त्रिपाठी को बताया गुंडा

हरदोई, जेएनएन। संतकबीर नगर में जिला योजना की बैठक में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच मारपीट के बाद अब हरदोई के गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश भी कूद पड़े हैं। विवादित टिप्पणियों के लिए काफी विख्यात श्याम प्रकाश ने फेसबुक पोस्ट पर सांसद शरद त्रिपाठी को गुंडा बताया।

loksabha election banner

फेस बुक पर लिखी पोस्ट में उन्होंने शरद त्रिपाठी जैसे गुंडे लोकसभा सदस्य पर तत्काल मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाए। ऐसे नेता भाजपा के लिए कलंक हैं। विधायक की इस पोस्ट ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

विधायक की पोस्ट पर भाजपा के कार्यकर्ता और नेता अपने विचार दे रहे हैं। विधायक श्याम प्रकाश सोशल मीडिया पर बयानबाजी में सबसे आगे हैं। विधायकों को धमकी देने का मामला हो या फिर अधिकारियों को लेकर सबसे पहले उन्होंने ही फेसबुक पर अपनी पोस्ट से निशाने पर लिया। विधायक की इस पोस्ट पर भाजपा के नेता मीडिया के सामने बोलने से बच रहे हैं।

संतकबीर नगर जिले में निगरानी सतर्कता कमेटी की बैठक में कल योगी सरकार के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन के सामने मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल और स्थानीय सांसद शरद त्रिपाठी आपस में भिड़ गए थे। तब सांसद शरद त्रिपाठी ने मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल को सभागार में जूतों से जमकर पीटा था। जिस समय यह वाकया हुआ, मौके पर प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहे। यह मामला कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट सभागार का है।

श्याम प्रकाश का विवादों से नाता

विवादित टिप्पणी और फेसबुक पोस्ट से हमेशा चर्चा में रहने वाले गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश का एक और विवादित बयान सामने आया है। विधायक का ये विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा विधायक अब अपना मुंह छिपाते फिर रहे हैं। बयान देने के बाद सफाई के लिए उनके पास कुछ भी कहने को नहीं बचा है। विवादित बयान विधायक ने भगवान श्री राम को लेकर दिया है। उनके इस बयान से देश भर में रोष है।

विधायक ने कहा कि एक देश बनने जा रहा है हिंदुस्तान। हमको परिवर्तन की आवश्यकता है। साथियों आज से राम राम जय श्री राम छोड़ दो और एक दूसरे से जय हिंद करना शुरू कर दो आज हम आपसे निवेदन करना चाहते हैं। हैरान करने वाली बात है कि अभी तक राम मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा का अभियान जोर शोर से अयोध्या में चल रहा था। लाखों हिन्दू कार्यकर्ता अयोध्या में एकजुट हुए थे। भगवान श्रीराम के जय उद्घोष से धर्मनगरी गूंज उठी थी। लेकिन बीजेपी के विधायक ने भगवान पर ही विवादित टिप्पणी दे डाली।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.