Move to Jagran APP

भाजपा परिसीमन कर 100 बूथों पर बनाएगी पार्टी के मंडल

हरदोई भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक मंडल इकाई के परिसीमन के लिए सांगठनिक बैठक का आयोजन शनिवार को पार्टी कार्यालय पर मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवनीश कुमार की मौजूदगी में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 10:56 PM (IST)
भाजपा परिसीमन कर 100 बूथों पर बनाएगी पार्टी के मंडल
भाजपा परिसीमन कर 100 बूथों पर बनाएगी पार्टी के मंडल

हरदोई : भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक मंडल इकाई के परिसीमन के लिए सांगठनिक बैठक का आयोजन शनिवार को पार्टी कार्यालय पर मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवनीश कुमार की मौजूदगी में हुई। उन्होंने परिसीमन की रूपरेखा बताई और कहा कि मंडल में अभी तक 130 तक बूथ हैं, जिनको परिसीमन कर 100 बूथों पर लाया जाना है।

loksabha election banner

बैठक में जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने बताया जिले में पार्टी के 32 मंडल हैं। एक मंडल में 100 से 130 तक बूथ हैं, पार्टी ने तय किया है परिसीमन कर एक मंडल में अधिकतम 100 बूथ ही रखे जाएं। जिससे मंडलों की संख्या बढ़ाया जाना आवश्यक है। जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने बताया पार्टी द्वारा तय मानकों के अनुसार ही परिसीमन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, जिला महामंत्री राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह चौहान, विपिन सिंह गौर, गांगेश पाठक एवं सभी मंडल अध्यक्ष शामिल रहे।

वहीं लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुई कोर कमेटी की बैठक संगठन संबंधी अभियान व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। शासन की मंशा अनुरूप प्रशासनिक कार्य हो इस संबंध में भी कई आवश्यक निर्णय लिए गए। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, रजनी तिवारी, नितिन अग्रवाल, प्रभाष कुमार, नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्र मधुर आदि शामिल रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.