कमल संदेश बाइक रैली निकाल भाजपाइयों ने फूंका चुनावी बिगुल
हरदोई : भाजपा ने लोक सभा चुनाव तैयारी का बिगुल कमल संदेश बाइक रैली के माध्यम से फूंक दि
हरदोई : भाजपा ने लोक सभा चुनाव तैयारी का बिगुल कमल संदेश बाइक रैली के माध्यम से फूंक दिया है। रैली में उमड़ी भीड़ से भाजपा नेता उत्साहित दिखे।
हरदोई लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अपनी बाइक से नगर के सीएसएनपीजी कालेज में एकत्र हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्र प्रभारी जेपीएस राठौर ने आंबेडकर व चंद्रशेखर आजाद की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ व उत्साह से स्पष्ट हो गया है लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। रैली सीएसएन कालेज से शुरू होकर सरकुलर रोड,घर होटल तिराहा, रेलवेगंज चौकी, ¨जदपीरचौराहा होते हुए गांधी मैदान पहुंची। गांधी मैदान में प्रदेश उपाध्यक्ष ने गांधी व शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। रैली में अधिकांश कार्यकर्ता बिना हेलमेट के ही बाइक चलाते रहे।
इस मौके पर हरदोई लोकसभा प्रमुख अशोक ¨सह मुनौरापुर, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, प्रभारी सुधीर ¨सह सिद्धू,लोकसभा प्रभारी अतुल दीक्षित, विधायक माधवेंद्र प्रताप ¨सह, रजनी तिवारी ,नितिन अग्रवाल, श्याम प्रकाश, प्रभाष कुमार, नपाप अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ,राजीव रंजन मिश्र, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद हुसैन आदि मौजूद रहे।