दीपावली पर दिया बकाया एरियर
हरदोई : नगर पालिका परिषद की ओर से दीपावली पर कर्मचारियों का वेतन व महंगाई भत्ता एरियर
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:00 PM (IST)
हरदोई : नगर पालिका परिषद की ओर से दीपावली पर कर्मचारियों का वेतन व महंगाई भत्ता एरियर का भुगतान किया गया।
नपाप अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने पालिका कार्यालय में कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन 126.03 लाख रुपये दिया। संविदा सफाई कर्मियों को 2015 से मार्च 18 तक का एरियर का भुगतान किया गया। इसके अलावा शासन द्वारा घोषित बोनस दिया। सफाई कर्मचारियों को पर्याप्त सफाई उपकरण मास्क, गमबूट, दस्ताना उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर सभासद फखरूल इस्लाम फक्कन, महेश प्रसाद नाहर, अजय शर्मा, अरशद गुड्डू, शिवसेवक गुप्ता, ललित कश्यप, अभिषेक मिश्रा, मुन्ना नेता आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें