किसानों को तकनीकी खेती के प्रति किया जागरूक
आइटीसी चौपाल सागर में आयोजित किसान गोष्ठी का उद्घाटन एडीएम संजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ नई तकनीक अपनाएं जिससे उनकी आय दोगुनी होगी। वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों में लगने वाले कीटों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फसल में किसी रोग की संभावना हो तो उसका उपचार तुरंत करें।
हरदोई : आइटीसी चौपाल सागर में आयोजित किसान गोष्ठी का उद्घाटन एडीएम संजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ नई तकनीक अपनाएं, जिससे उनकी आय दोगुनी होगी। वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों में लगने वाले कीटों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फसल में किसी रोग की संभावना हो, तो उसका उपचार तुरंत करें। किसानों की फसल स्वस्थ्य होगी तो उनकी पैदावार बढ़ेगी और आय बढ़ेगी। इस मौके पर अंकित सिंह, व्यापारी नेता श्यामाकुमार गुप्ता टीटू, लालाराम पांडेय आदि मौजूद रहे।