महिलाओं ने घर-घर जाकर सीएए के प्रति किया जागरूक
ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य ड्ड2ड्डह्मद्गठ्ठद्गह्यह्य
संडीला : भाजपा की तरफ से गांव गांव नागरिकता संशोधन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी घर-घर जाकर महिलाओं को भी जानकारी देते हुए विरोधी पार्टियों द्वारा फैलाई जा रही अफवाह से सचेत रहने के लिए कह रही हैं। सोमवार को भाजपा नेता पूजा मिश्रा ने संडीला क्षेत्र के ग्राम बेगमगंज में लोगों से संपर्क किया। ग्राम प्रधान महेश रंजन गुप्ता के साथ बेगमगंज के घर-घर जाकर लोगों को सीएए के बारे जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम में किसी भी हिन्दुस्तानी की नागरिकता नहीं जाएगी। बल्कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बंग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आए हिदू, बौद्ध, सिख, पारसी, ईसाई को नागरिकता देने का कानून है। विपक्षी दलों ने लोगों के अंदर भ्रम फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का असफल प्रयास किया है। नगर की पुरानी गल्ला मंडी में व्यापारियों की बैठक आयोजित कर भाजपा के नगर महामंत्री अमित शर्मा, उपाध्यक्ष रिकू सक्सेना व आशीष गौड़ ने अधिनियम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।