Move to Jagran APP

मायके में रह रही महिला पर तेजाब डाला गया

हरदोई: कासिमपुर थाना क्षेत्र में मायके में रह रही महिला पर तेजाब डाल दिया गया, जिससे वह

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 11:00 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 11:00 PM (IST)
मायके में रह रही महिला पर तेजाब डाला गया

हरदोई: कासिमपुर थाना क्षेत्र में मायके में रह रही महिला पर तेजाब डाल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप व बेटी आंशिक रूप से झुलस गई। शुक्रवार की रात हुई घटना में महिला ने अपने ससुर पर ही तेजाब डालने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

कासिमपुर थाना क्षेत्र के कुबेदानखेड़ा निवासी मुलई की पुत्री रेनू की शादी सात वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही ¨पगरावां निवासी पंकज के साथ हुई थी। शादी के 3 वर्ष बाद पारिवारिक विवाद होने पर अपने मायके में ही रह रही थी। करीब आठ माह पूर्व मायके में ही उसके ऊपर तेजाब डाला गया था। जिसमें उसने पति पंकज राठौर पर आरोप लगाया था जोकि जेल में बंद है। रेनू मायके में ही थी और शुक्रवार की रात वह घर में सो रही थी। उसी समय उसके ऊपर फिर तेजाब डाल दिया गया। जिसमें उसके साथ ही पास में सो रही उसकी तीन साल की पुत्री कोमल भी झुलस गई। रेनू को उपचार के लिए सीएचसी और फिर लखनऊ रेफर किया गया। रेनू ने इस बार अपने ससुर केशव पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.