मरीज, तीमारदार, चिकित्सक समेत 47 अस्पताल में क्वारंटाइन
47 द्दश्रठ्ठद्ग द्बठ्ठ ह्नह्वड्डह्मड्डठ्ठह्लद्बठ्ठद्ग 47 द्दश्रठ्ठद्ग द्बठ्ठ ह्नह्वड्डह्मड्डठ्ठह्लद्बठ्ठद्ग 47 द्दश्रठ्ठद्ग द्बठ्ठ ह्नह्वड्डह्मड्डठ्ठह्लद्बठ्ठद्ग 47 द्दश्रठ्ठद्ग द्बठ्ठ ह्नह्वड्डह्मड्डठ्ठह्लद्बठ्ठद्ग 47 द्दश्रठ्ठद्ग द्बठ्ठ ह्नह्वड्डह्मड्डठ्ठह्लद्बठ्ठद्ग
हरदोई : शहर के एक अस्पताल में शनिवार रात कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सीओ सिटी पहुंचे। इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों, स्वास्थ्य कर्मियों, और चिकित्सक व उनकी पत्नी को अस्पताल में ही क्वारंटाइन कर दिया। इसके बाद गली को सील कर सैनिटाइज कराया गया। मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सक समेत 47 लोगों के सैंपल लिए हैं। निजी अस्पताल में 10 मरीज भर्ती थे और उनके साथ 10 तीमारदार थे। इसके साथ ही अस्पताल में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल में और उसके पास घर में चिकित्सक और उनकी पत्नी को क्वारंटाइन किया गया है। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि अस्पताल में सभी लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। अस्पताल आने वाले तीन रास्तों में बल्लियां लगाकर सील किया जा रहा है। कोई भी अस्पताल से बाहर नहीं निकलेगा। अपनों ने नहीं छोड़ा साथ : कोरोना का खौफ सभी के दिलों दिमाग में बस गया है। इसके बाद भी जब हेल्पर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसके पिता, पत्नी और साला घबराए नहीं। इस मुसीबत की घड़ी में उन्होंने उसका पूरा साथ दिया। पिता ने उसे गोद में उठाया और एंबुलेंस में लिटाया। इसके बाद लखनऊ में भर्ती कराया। अब भी उन्हें कोरोना का डर नहीं है, लेकिन हादसे में घायल होने की वजह से उसकी हालत गंभीर होती जा रही है। उनका कहना है कि अगर सही से इलाज नहीं किया गया तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती है। किसी चीज की जरूरत पर स्वास्थ्य कर्मी करेंगे फोन : अस्पताल को बाहर से बंद कर दिया गया है। चिकित्सक और उनके स्वास्थ्य कर्मियों को सीओ सिटी ने मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं हैं। इन लोगों को किसी भी चीज की आवश्यकता होगी तो फोन करेंगे और उन्हें उपलब्ध करा दी जाएगी। रात में नहीं सुबह गली को किया सील, सैनिटाइज : कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गली को रात में सील नहीं किया गया। रात से लेकर सुबह तक उस गली से लोग निकलते रहे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गली को सील कराया।