पारा लुढ़का, शीत लहर का प्रकोप
हरदोई : पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण जिले में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया। तेज हवा व गलन से सभी परेश
हरदोई : पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण जिले में शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया। तेज हवा व गलन से सभी परेशान रहे। तापमान में अचानक काफी गिरावट आ गई।
विदित हो इधर कई दिनों से गलन तो थी लेकिन शीत लहर नहीं थी। दो दिन से तेज सर्द हवा चलने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा। बुधवार को काफी सर्दी थी। तेज ठंडी हवा से लोग परेशान रहे। धूप भी नाममात्र को निकली। कुछ देर के लिए निकली तो बिल्कुल भी गर्मी नहीं थी। इस कारण सड़क पर निकलने वाले लोग पूरे शरीर को कपड़ों से ढके नजर आए। दो पहिया वाहन पर तो चलना काफी कष्टप्रद हो रहा था। तेज हवा के कारण पैदल चलने वाले लोग सिकुड़े हुए चल रहे थे। मौसम विभाग के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था। आर्दता सुबह 83 व शाम को 52 प्रतिशत रही।