सपा सांसद नरेश अग्रवाल का पुतला फूंक, जताया विरोध
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सपा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा राज्यसभा में देवी देवताओं पर की गई टिप्पणी
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सपा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा राज्यसभा में देवी देवताओं पर की गई टिप्पणी का जिले में ही विरोध बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को शाहाबाद में भी भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। बाद में तहसील गेट पर उनका पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा नेता रामसनेही मिश्र ने कहा कि देवी देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा जिस प्रकार से राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा देवी देवताओं का अपमान किया गया है। वह एक अच्छे राजनेता के लिए शोभा नहीं देता है। इस मौके पर करुणा शंकर मिश्र, गोपाल त्रिपाठी, अमित मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, आरती मिश्रा, चंद्रपाल ¨सह, संजय रत्नाकर, अंकित मिश्रा, अभिजीत ¨सह, आकाश मिश्रा, बलराम रस्तोगी, शिखर त्रिपाठी, अभिजीत दीक्षित, अंबुज मिश्रा, आयुष मोहन शुक्ला, शुभम बाजपेई, इंदुशेखर अवस्थी, राहुल शुक्ला, राहुल मिश्रा आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।