शादी के नाम पर ठगी का आरोप
जासं, पिलखुवा: शादी करके लोगों को ठगने वाले गिरोह का शिकार एक पिलखुवा निवासी युवक हो
जासं, पिलखुवा: शादी करके लोगों को ठगने वाले गिरोह का शिकार एक पिलखुवा निवासी युवक हो गया है।
पिलखुवा के दिनेश नगर निवासी ऋषि तोमर पुत्र सुरेंद्र ¨सह ने बताया दो वर्ष पूर्व उन्होंने चांदपुर बिजनौर निवासी दीक्षा राजपूत से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दीक्षा ने कहा कि उसके घर वालों को छह लाख रुपये की आवश्यकता है। उसने रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद वह जेवर लेकर चुपचाप घर से फरार हो गई। उसने खोजबीन की तो वह मिल गई। मामला रफा दफा हो गया। अब वह एक बार फिर से गायब हो गई। उसने अपने ससुर से पता किया तो उसे कुछ नहीं बताया गया। अब जानकारी करने पर पता चला है कि ये लोग मिलकर गिरोह बंद तरीके से शादी करते हैं और लोगों को ठगते हैं। दीक्षा तक कई शादियां कर चुकी हैं। अब पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी दीक्षा राजपूत, ससुर तेजपाल, सास सर्वेश पड़ोसी पुष्पराज, लोकेंद्र ¨सह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जांच शुरु कर दी गई है।