हापुड़ में राॅन्ग साइड से बाइक चलाना पड़ा भारी, सिंभावली निवासी पति-पत्नी की मौत; एक युवक गंभीर
हापुड़ में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास सर्विस रोड पर गलत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर में सिंभावली ...और पढ़ें

मृतकों की पहचान सिंभावली के बक्सर थाना क्षेत्र निवासी शाहीन और उनके पति वसीम के रूप में हुई है। फाइल फोटो
HighLights
हापुड़ में गलत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर।
सिंभावली निवासी पति-पत्नी की मौके पर मौत।
दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, हापुड़। सरस्वती मेडिकल कॉलेज से निजामपुर की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर रेलवे ब्रिज के पास सोमवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान सिंभावली के बक्सर थाना क्षेत्र निवासी वसीम और उनकी पत्नी शाहीन के रूप में हुई है। दोनों पिलखुआ की ओर से हापुड़ की तरफ गलत दिशा में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान सामने से हापुड़ से पिलखुआ की ओर जा रहे राशिद की बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने वसीम और उनकी पत्नी शाहीन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राशिद का उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलने पर दोनों मृतकों के स्वजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा रिकॉर्ड, 2.90 लाख मामलों का निस्तारण; 5 करोड़ का हुआ सेटलमेंट
यह भी पढ़ें- हापुड़: थाने में सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 15 दिन की छुट्टी के बाद घर से लौटा था आशीष
