विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़: थाने में सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 15 दिन की छुट्टी के बाद घर से लौटा था आशीष

By Thakur D P AryaEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 13 Sep 2026 12:09 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2026 01:09 PM (IST)

हापुड़ के धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही आशीष ने अपनी सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

हापुड़ में सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। AI जनरेटेड

हापुड़ में सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। AI जनरेटेड

HighLights

  1. हापुड़ के धौलाना थाने में सिपाही ने की आत्महत्या।

  2. सरकारी राइफल से गोली मारकर खुद को खत्म किया।

  3. सहकर्मियों ने मानसिक तनाव में होने की बात बताई।

जागरण संवाददाता, धौलाना (हापुड़)। हापुड़ के धौलाना थाने में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पहरा ड्यूटी पर तैनात 2025 बैच के सिपाही ने अपनी ही सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल सिपाही को पिलखुवा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आगरा जिले के निबौरा थाना क्षेत्र के गांव हीरापुरा निवासी आशीष के रूप में हुई है।

WhatsApp Image 2026-09-13 at 13.02.30

जानकारी के अनुसार, आशीष का 24 अप्रैल को स्थानांतरण के बाद धौलाना थाने में तैनाती हुई थी। रविवार सुबह उसकी पहरा ड्यूटी लगी थी।

थाने में मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान वह फोन पर किसी से बात कर रहा था। फोन कटने के कुछ देर बाद उसने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Image 2026-09-13 at 13.02.31

15 दिन की छुट्टी के बाद लौटा था आशीष

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि आशीष दो दिन पहले ही गांव से 15 दिन की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटा था। घर से लौटने के महज 48 घंटे बाद उसके इस कदम से साथी पुलिसकर्मी भी स्तब्ध हैं।

मानसिक तनाव में होने की बात बताई

शुरुआती जानकारी में सहकर्मियों ने उसके पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में होने की बात बताई है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

WhatsApp Image 2026-09-13 at 13.06.58

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उनके हापुड़ पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।