Move to Jagran APP

लेखपाल होंगे हाईटेक, आज वितरित होंगे लैपटॉप

जनपद के लेखपाल अब हाईटेक हो जाएंगे। प्रदेश सरकार स्मार्ट फोन देने के बाद अब लैपटॉप का वितरण करा रही है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 06:22 AM (IST)
लेखपाल होंगे हाईटेक, आज वितरित होंगे लैपटॉप
लेखपाल होंगे हाईटेक, आज वितरित होंगे लैपटॉप

जागरण संवाददाता, हापुड़

loksabha election banner

जनपद के लेखपाल अब हाईटेक हो जाएंगे। प्रदेश सरकार स्मार्ट फोन देने के बाद अब उन्हें लैपटॉप भी प्रदान कर रही है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर 84 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। इसके बाद उन्हें अपना कार्य संपन्न करने में आसानी होगी और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

विगत कई वर्ष से लेखपाल सरकार से स्मार्ट फोन और लैपटॉप दिए जाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि आय, जाति और मूलनिवास प्रमाण पत्र बनने के लिए किए जाने वाले ऑनलाइन आवेदनों पर रिपोर्ट लगाने में उन्हें काफी दिक्कत आती है। इसके लिए उन्हें साइबर कैफे जाकर ऑनलाइन रिपोर्ट लगानी पड़ती है, जिसमें काफी समय लग जाता है। इसके अलावा भी कई अन्य कई कार्यों को संपन्न करने के लिए भी इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती है।

प्रदेश सरकार ने कुछ माह पहले लेखपालों को स्मार्ट फोन प्रदान कर उनकी एक मांग को पूरा कर दिया था। जनपद के सभी लेखपाल अब स्मार्ट फोन का विभागीय कार्यों प्रयोग कर रहे हैं। अब शासन के आदेश पर लेखपालों को लैपटॉप वितरित किए जा रहे हैं। राजस्व परिषद ने लैपटॉप जिला मुख्यालय पर पहुंचा दिए हैं। अपर जिलाधिकारी जय नाथ यादव ने बताया कि शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के 84 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लेखपालों को लैपटॉप मिलने से आधुनिक तकनीकि के युग में विभागीय कार्य करने में काफी मदद मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.