महज 24 साल की उम्र में खामोश हुई अंतिमा, करवाचौथ पर फंदे से लटकती मिली; पुलिस ने पति को पकड़ा
करवाचौथ की रात सिंभावली के बड्ढा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता अंतिमा संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली। पुलिस ...और पढ़ें
-1764074761632_v-1793464061922_m.webp)
हापुड़ पुलिस।
संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। हापुड़ के बड्ढा गांव में करवाचौथ की रात को 24 वर्षीय विवाहिता अंतिमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में लगे पंखे पर लटका मिला है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक जांच के बाद शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार रात के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
सिंभावली थाना क्षेत्र के बड्ढा गांव के नवीन गुर्जर की शादी 20 मई 2025 को जिला जौनपुर थाना जलालपुर के मेघपुर गांव की अंतिमा से हुई थी। उसका आठ माह का एक बच्चा है।
बृहस्पतिवार को करवाचौथ की पूजा-पाठ कर वह कमरे में सोने के लिए चली गई थी। देर रात कमरे में लगे पंखे पर अंतिमा का शव लटका देखा तो परिवार में चीख पुकार मच गई। इस संबंध में पति ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सीओ राहुल यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी और हलका इंचार्ज मनोहरलाल फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि करवाचौथ की रात को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। दूर होने के कारण जिला जौनपुर के मायके वाले नहीं आ पाए हैं, सुबह को आने की बात कही है। फिर भी पति को हिरासत में लेकर अलग-अलग बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।