विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hapur Murder Case: जर, जोरू या जमीन के लिए तो नहीं की गई टेंट व्यापारी की हत्या, शव के पास पड़े थे दो गद्दे

By Kesav TyagiEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Fri, 22 Sep 2023 09:41 AM (IST)

Hapur Murder Case आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले कोई महिला या पुरुष अंदर मौजूद था। जो ...और पढ़ें

Hapur Murder News: जर, जोरू या जमीन के लिए तो नहीं की गई टेंट व्यापारी की हत्या
Hapur Murder News: जर, जोरू या जमीन के लिए तो नहीं की गई टेंट व्यापारी की हत्या

HighLights

  1. जमीनी विवाद के चलते व्यापारी के सगे भाईयों पर लगाया हत्या का आरोप
  2. घर स्थिति देखकर किसी महिला से अवैध संबंध के चलते हत्या की भी अंदेशा

हापुड़ [केशव त्यागी]।  बड़ी पुरानी कहावत है कि किसी भी अपराध की प्रमुख कारण जर, जोरू या जमीन होती हैं। जर मतलब धन, जोरू का अर्थ पत्नी / अन्य महिला और जमीन से संपत्ति या जायदाद को परिभाषित किया जाता है। इन्हीं तीन वजह से टेंट व्यापारी मुकेश कर्दम की निर्मम हत्या की गई है।

हालांकि, व्यापारी का पत्नी कृष्णा से किसी भी प्रकार का विवाद नहीं था, लेकिन उसके अवैध संबंधों की चर्चा घटनास्थल पर मौजूद लोग कर रहे थे। पत्नी के स्वजन ने व्यापारी के सगे भाईयों पर संपत्ति के विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की।

घर में बेड तो फर्श पर दो गद्दे डालकर क्यों लेटा था व्यापारी

व्यापारी मुकेश कर्दम के घर में बेड पड़ा हुआ है। चारपाई भी हैं। मगर वह फर्श पर दो गद्दे व दो तकिए डालकर लेटा था। यह हम नहीं बल्कि, हत्याकांड के बाद घटनास्थल की स्थिति बयां कर रही थी। व्यापारी का शव फर्श पर पड़ा था। चारों तरफ खून फैला हुआ था। शव के पास दो गद्दे और दो तकिए पड़े थे।

आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले कोई महिला या पुरुष अंदर मौजूद था। जो व्यापारी के साथ फर्श पर पड़े दूसरे गद्दे पर लेटा था। आखिर वह कौन था? यह अभी पहेली ही बना हुआ है। चर्चा यह भी है कि अवैध संबंधों के चलते किसी परिचित ने ही शराब पिलाकर व्यापारी की निर्मम हत्या कर दी।

Also Read- 

हापुड़ में टेंट व्यापारी की निर्मम हत्या: आरोपियों ने मुंह में ठूंसा कपड़ा...बांधे हाथ-पैर, तवा से कुचला सिर

दुपट्टे से हाथ तो साइकिल की ट्यूब से बांधे पैर

व्यापारी के हाथों को दुपट्टे से बांधा गया था। दुपट्टा किसका है यह भी तक पता नहीं चल सका है। दूसरी तरफ उसके पैरों को साइकिल की ट्यूब से बांधा गया। मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया। जिसके बाद चाकू से शरीर को गोदा गया। तवा से सिर को कुचल दिया गया।

इससे साफ स्पष्ट होता है कि वारदात को एक से अधिक हत्यारोपितों ने अंजाम दिया है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ देर तो व्यापारी चीखा और चिल्लाया होगा। जान बचाने के लिए जतन भी किए होंगे लेकिन, स्थानीय लोगों को इसकी भनक तो नहीं लगी।

जिसने शव को देखा उसके पीछे हट गए पैर

व्यापारी इतने निर्मम ढंग से हत्या की गई है कि जो भी व्यक्ति या महिला शव देखने के लिए उसके घर पहुंचा तो सभी के पैर एक बार पीछे जरूर हटे। क्योंकि, घर के अंदर का नजारा काफी भयावह था।

हर कोई इस बात की चर्चा कर रहा था कि इस तरह तो कोई दुश्मन भी नहीं मारता जिस तरह व्यापारी को मारा गया है। दृश्य को देखकर लोगों की आंखें भी नम हो गई।

क्या बोले जिम्मेदार?

परिवार में संपत्ति का विवाद चला आ रहा है। इस बिंदु के साथ साथ विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही। पूछताछ के लिए व्यापारी के दोनों भाईयों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

अभिषेक वर्मा, एसपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।