Move to Jagran APP

प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर पत्नी को घर से निकाला

जनपद बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर पत्नी को घर से निकाल दिया। पति द्वारा घर से निकाले जाने पर पीड़िता प्रेमी के घर पहुंची। यहां प्रेमी की पहली पत्नी ने पीड़िता को घर में आने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने गांव के गण मान्य लोगों की पंचायत का इंसाफ दिलाने की मांग की है। करीब आठ छह तक चली पंचायत में पीड़िता का कोई इंसाफ नहीं मिल सका है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 08:49 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 08:49 PM (IST)
प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर पत्नी को घर से निकाला
प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर पत्नी को घर से निकाला

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:

loksabha election banner

जनपद बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिलने पर पत्नी को घर से निकाल दिया। पति द्वारा घर से निकाले जाने पर पीड़िता अपनी प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी की पत्नी ने उसे अपने घर में आने देने से इन्कार कर दिया। महिला ने गांव के गण मान्य लोगों की पंचायत कर न्याय दिलाने की मांग की है।

रविवार सुबह ¨सभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची महिला ने बताया कि उसका जनपद बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से विवाह हुआ था। विवाह से पहले उसका ¨सभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की शादी होने के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा। समय-समय पर दोनों एक दूसरे से मिलते रहे।

महिला ने बताया कि चार दिन पूर्व उसके पति को उसके प्रेम प्रसंग के संबंध में जानकारी हो गई। इसके बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। वह अपने प्रेमी के घर पहुंची तो प्रेमी की पत्नी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। उसने प्रेमी और पति दोनों के घर के दरवाजे बंद होने पर गांव के गण मान्य लोगों की पंचायत बुला ली। लगभग छह घंटे चली पंचायत में दोनों पक्षों को सुना गया, परंतु कोई फैसला नहीं हो पाया। ¨सभावली पुलिस इस मामले की जानकारी होने से इन्कार कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.