Move to Jagran APP

शस्त्र- अस्त्र उठाओ जानकी स्वयं बचाओ लाज..

संवाद सहयोगी पिलखुवा घर-घर रावण हो गए राम न मिलते आज शस्त्र-अस्त्र उठाओ जानकी स्वयं ब

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 03:22 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 03:22 PM (IST)
शस्त्र- अस्त्र उठाओ जानकी स्वयं बचाओ लाज..

संवाद सहयोगी, पिलखुवा:

loksabha election banner

घर-घर रावण हो गए राम न मिलते आज, शस्त्र-अस्त्र उठाओ जानकी स्वयं बचाओ लाज। शुक्रवार को केशव मारवाड़ ग‌र्ल्स डिग्री कालेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी डॉ. शशि शर्मा के इस दोहे ने छात्राओं में आत्मविश्वास और जोश भरने का काम किया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की सचिव डॉ. प्रेमकुमारी गुप्ता ने की। नवदीप सामाजिक विकास संस्था के राष्ट्रीय संयोजक सचिन वर्मा मुख्यअतिथि और संस्था के सचिव एसएफ सुल्तानी विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को अपनी ऊर्जा शक्ति का उपयोग करने और विषम परिस्थितियों में मुकाबला करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा एवं सम्मान के लिए आत्मविश्वास और आत्मबल का होना आवश्यक हैं। संस्था से जूडो प्रशिक्षक कुलदीप कुमार ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा के तरीके सिखाए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी डॉ. शशि शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि अपमान न करना नारियों का इनके बल पर जग चलता, पुरुष भी तो जन्म लेकर इनकी गोद में पलता। उन्होंने छात्राओं से अपने आत्मबल को पहचाने का आह्वान किया। प्राचार्या डॉ. निशा गर्ग ने कहा कि समय आ गया कि महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों को पहचाने और अपना आत्मसम्मान नहीं करने दें। कार्यक्रम में सफल बनाने में अनीषा, चंचल, सानिया, शिवानी सैनी, आंचल सैनी, रीना, इकरा, कृति, फिजा, परवीन आदि छात्राओं को सहयोग रहा। डॉ. मंजू जैन, डॉ. प्रीति कौशिक, स्वर्णलता, प्रवेश, ललित, इसरार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.