विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा का जलस्तर बढ़ने से हापुड़ में खतरे का अलर्ट, बैराजों से पानी छोड़ने पर दहशत में कई गांवों के लोग

Published: Mon, 13 Jul 2026 12:16 PM (IST)

Ganga Water Level: पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे हापुड़ प्रशासन हाई ...और पढ़ें

ब्रजघाट स्थित गंगा। जागरण

ब्रजघाट स्थित गंगा। जागरण

HighLights

  1. पहाड़ों में बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

  2. भीमगोड़ा और बिजनौर बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

  3. हापुड़ प्रशासन अलर्ट पर, गंगा किनारे के लोग सतर्क रहें।

जागरण संवाददाता, हापुड़। पहाड़ों और ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते गंगा के जलस्तर (Ganga Water Level में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार सुबह विभिन्न बैराजों और गंगा घाटों पर जलस्तर की निगरानी की गई।

सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, भीमगोड़ा बैराज का गेज 290.95 मीटर और डिस्चार्ज 46,722 क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं, बिजनौर बैराज का गेज 218.40 मीटर और डिस्चार्ज 60,890 क्यूसेक रिकार्ड किया गया।

भिकुंड का जलस्तर 211.15 मीटर

गंगा किनारे स्थित प्रमुख गेज स्टेशनों में भिकुंड का जलस्तर 211.15 मीटर, दूधली का 210.20 मीटर, शुक्रताल का 225.85 मीटर और ब्रजघाट का जलस्तर 197.17 मीटर दर्ज किया गया। मखदूमपुर गेज का आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो सका।

जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा तो आने वाले दिनों में जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ के 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का खतरा, हरिद्वार-बिजनौर बैराजों से छोड़ा 2 लाख से अधिक क्यूसेक पानी

गंगा किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

सुबह 8 बजे जलस्तर एवं डिस्चार्ज (13 जुलाई 2026)
स्थान गेज (मीटर) डिस्चार्ज (क्यूसेक)
भीमगोड़ा बैराज 290.95 मीटर 46,722 क्यूसेक
बिजनौर बैराज 218.40 मीटर 60,890 क्यूसेक
भिकुंड गेज 211.15 मीटर —
दूधली गेज 210.20 मीटर —
शुक्रताल गेज 225.85 मीटर —
मखदूमपुर गेज आंकड़ा उपलब्ध नहीं —
ब्रजघाट गेज 197.17 मीटर —