हापुड़ के उपैड़ा गांव में बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार; डंडे और पत्थर बरामद
हापुड़ के बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार ...और पढ़ें
-1792346903778_m.webp)
हापुड़ में दो पक्षों के बीच मारपीट, जागरण।
HighLights
बच्चों के विवाद पर उपैड़ा में हुई मारपीट, पथराव।
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडे, पत्थर बरामद।
संवाद सहयोगी, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी, मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन डंडे और पत्थर भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गांव उपैड़ा में बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव की घटना हुई थी।
बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज
मामले में थाना बाबूगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सात सीएल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नितिन त्यागी निवासी उपैड़ा, आशीष त्यागी निवासी आकापुर टियाना (बुलंदशहर), वरुण और भानू त्यागी निवासी उपैड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में पत्रकार मोहम्मद नसीम की पीट-पीटकर हत्या, मौके पर पहुंचे एसपी
