विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PCS Transfer: हापुड़ के नए एडीएम बने डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, जौनपुर से एसडीएम ज्योत्सना का भी हुआ तबादला

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:17 AM (IST)

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को हापुड़ का नया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा हापुड़ के नए अपर जिलाधिकारी बने।

  2. जौनपुर से एसडीएम ज्योत्सना का हापुड़ में स्थानांतरण हुआ।

  3. एडीएम संदीप कुमार का मेरठ में मुख्य विकास अधिकारी पद पर तबादला।

जागरण संवाददाता, हापुड़। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

इसके तहत वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को हापुड़ का नया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है। वहीं, जौनपुर में तैनात एसडीएम ज्योत्सना का स्थानांतरण हापुड़ किया गया है।

एडीएम संदीप कुमार का पहले ही मेरठ हुआ तबादला

हापुड़ में तैनात एडीएम संदीप कुमार का तबादला तीन दिन पहले ही मेरठ में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर हो चुका है। उनके स्थान पर अब डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसके अलावा हापुड़ में तैनात एसडीएम रमेश चंद्र पांडेय का तबादला जौनपुर किया गया है। वहीं, जौनपुर में एसडीएम के पद पर तैनात ज्योत्सना को हापुड़ भेजा गया है। शासन के इस फेरबदल से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।