विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: सोना-चांदी नहीं चोरों ने लूटा गोबर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; पुलिस कर रही छानबीन

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 26 Sep 2023 04:00 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां हरेंद्र कसाना नाम के एक व्यक्ति का गोबर ...और पढ़ें

दो लोग आए और गोबर चोरी कर ले गए, पुलिस कर रही जांच
दो लोग आए और गोबर चोरी कर ले गए, पुलिस कर रही जांच

HighLights

  1. दो लोग आए और गोबर चोरी कर ले गए, पुलिस कर रही जांच
  2. घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
  3. आरोपितों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर भुगत लेने की धमकी दी

हापुड़, जागरण संवाददाता: आपने आए दिन पुलिस के सामने आने वाले अजीबो गरीब मामलों के बारे में तो सुना होगा। ऐसा ही मामला कोतवाली क्षेत्र के ओम विहार में प्रकाश में आया है। जहां गोबर चोरी का आरोप लगा एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है।

दिलचस्प बात यह है कि गोबर चोरी करते आरोपित घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

चोर ट्रैक्टर-ट्राली में उसका गोबर चोरी कर फरार

पुलिस में दी तहरीर में मेरठ रोड स्थित आवास विकास ओम विहार कालोनी के हरेंद्र कसाना ने बताया कि वह पशुपालन कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। घर के पास ही उसने पशुओं का गोबर बिक्री के इरादे से जमा किया हुआ था। किसी काम के सिलसिले में वह अपने बच्चों के साथ घर से बाहर गया था। उसकी गैरमौजूदगी में चोर ट्रैक्टर-ट्राली में उसका गोबर चोरी कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में टेंट व्यापारी के मर्डर केस में नया मोड़, समलैंगिक संबंधों के कारण हत्या की आशंका

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

चोर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। मामले की जानकारी पर पीड़ित ने आरोपितों से शिकायत की। इससे गुस्साए आरोपितों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर भुगत लेने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।