एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत दो मनचले गिरफ्तार
संवाद सहयोगी पिलखुवाकोतवाली पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाते हुए दो मनचलों को गिरफ्तार ि
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 06:25 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 06:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पिलखुवा:
कोतवाली पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाते हुए दो मनचलों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह अधिकारियों के निर्देश पर शहर में एंटी रोमियो अभियान चलाया गया।
गांधी बाजार स्थित एक कन्या इंटर कालेज के निकट से सद्दीकपुरा कालोनी निवासी दिलशाद और बस स्टैंड के समीप आती जाती महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में सद्दीकपुरा निवासी शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस को पहले भी युवतियों और महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायत मिली थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें