बलवा, मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार
संस गढ़मुक्तेश्वर गांव नगला बढ़ में दो पक्षों के बीच हुए बलवा मारपीट के आरोप में पुलिस ने द
संस, गढ़मुक्तेश्वर: गांव नगला बढ़ में दो पक्षों के बीच हुए बलवा मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को क्षेत्र के गांव नगला बढ़ में दो पक्षों के बीच बलवा मारपीट हो गई थी। पुलिस ने गांव के रहने वाले फराहीम, हबीब, आरिफ, सोनू, नन्हे, जुल्फिकार, आबिद, शाहिद, वाहिद, हामिद, असर मौहम्मद, बिलाल, नोफिल, सोएब सहित 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपित नन्हे, फराहिम को गिरफ्तार कर उनसे एक डंडा बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि शेष नामजद आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
बेटी से दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर
सिभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी काफी समय से गुमसुम व डरी-सहमी सी रहने लगी थी। बेटी को देखकर पहले तो उसने नजरअंदाज कर दिया।
शनिवार की सुबह उसने बेटी से पूछा, तो वह रोने लगी। जिसने बताया कि उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ करता है। जिसका विरोध करने पर कई बार मारपीट भी की है। पुत्री की बात सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने बेटी को थाने ले जाकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपित पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।