Move to Jagran APP

टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें, परिवहन निगमों ने भी बढ़ाया किराया

एक नवंबर से छिजारसी टोल प्लाजा पर दरें बढ़ा दी गई हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 600 से अधिक बसों में भी यात्री किराया बढ़ाया गया है। यानि टोल प्लाजा से अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम हरियाणा दिल्ली राजस्थान उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के परिवहन निगमों की जो भी बसें होकर गुजरेंगी। उनमें प्रतिदिन यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को बढ़े हुए किराये का बोझ झेलना होगा। प्रति यात्री को किराये के रूप में पांच रुपये अतिरिक्त देने हों

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 06:22 AM (IST)
टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें, परिवहन निगमों ने भी बढ़ाया किराया
टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें, परिवहन निगमों ने भी बढ़ाया किराया

शुभम गोयल, हापुड़ :

loksabha election banner

एक नवंबर से छिजारसी टोल प्लाजा पर दरें बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 600 से अधिक बसों में भी यात्री किराया बढ़ाया गया है। यानि, टोल प्लाजा से अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के परिवहन निगमों की जो भी बसें होकर गुजरेंगी। उनमें प्रतिदिन यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को बढ़े हुए किराये का बोझ झेलना होगा। प्रति यात्री को किराये के रूप में पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के तृतीय भाग के अंतर्गत पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी में टोल प्लाजा का निर्माण हुआ था। इस टोल प्लाजा से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की करीब 600 से अधिक बसें भी शामिल हैं। प्रदेश में अकेले हापुड़ डिपो की ही बात की जाए तो करीब 80 बसें प्रतिदिन इस टोल प्लाजा से गुजरती हैं। जिनमें औसतन 25 हजार यात्री सफर करते हैं। यह बसें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, कौशाम्बी रूट पर चलती हैं। यानि, सैकड़ों बसों में सफर करने वाले यात्रियों पर प्रतिदिन किराये का बोझ बढ़ गया है।

एआरएम नरेश पाल सिंह ने बताया कि एक नवंबर से टोल प्लाजा पर दरें बढ़ा दी गई हैं। यह दरें 31 मार्च 2020 तक लागू होंगी। दरें बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी यात्रा किराये में इजाफा किया है। परिवहन निगम की बसों में सफर करने पर पांच रुपये अतिरिक्त किराये के देने होंगे। उन्होंने बताया कि सभी मशीनें अब बढ़े हुए किराये की ही रसीद देंगी। टोल प्लाजा से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें एक हजार से अधिक बार प्रतिदिन इधर से उधर जाती हैं। उन्होंने बताया कि मासिक पास में भी पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

----

बस, ट्रक (दो धुरी वाले) पर लगने वाली टोल दर -

यात्रा पहले अब

एकत्र यात्रा 230 415

24 घंटे में वापसी यात्रा 350 625

----

हापुड़ से विभिन्न रूटों पर किराया -

रूट का नाम पहले अब (रुपये में)

हापुड़ से दिल्ली (आनंद विहार) 78 83

हापुड़ से कौशाम्बी 57 62

हापुड़ से नोएडा (डिपो तक) 71 76

----

क्या कहते हैं आरएम --

छिजारसी टोल प्लाजा पर दरें बढ़ने के बाद प्रति यात्री किराये में पांच रुपये का इजाफा किया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और अन्य राज्यों के निगमों की जो भी बस यहां से गुजरेगी, उनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को पांच रुपये किराये के रूप में अतिरिक्त देने होंगे। टोल प्लाजा की बढ़ी दरों की जानकारी सभी रीजन क्षेत्रों में भी भेज दी गई है। - एके सिंह, आरएम गाजियाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.