Move to Jagran APP

तहसील चौपला पर लगा जाम, गर्मी में लोग हुए परेशान

शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को एक बार फिर ध्वस्त हो गई। जाम में फंसकर लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर दोपहर तक जाम के झाम में फंसकर हजारों लोग परेशान हुए। हर कोई शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर परेशान था। लेकिन यातायात पुलिस इस ओर गंभीर नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 07:44 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 06:21 AM (IST)
तहसील चौपला पर लगा जाम, गर्मी में लोग हुए परेशान

जागरण संवाददाता, हापुड़:

loksabha election banner

शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को एक बार फिर ध्वस्त हो गई। जाम में फंसकर लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर दोपहर तक जाम के झाम में फंसकर हजारों लोग परेशान हुए। हर कोई शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर परेशान था, लेकिन यातायात पुलिस इस ओर गंभीर नहीं है।

सोमवार को शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर एकाएक वाहनों का दवाब बढ़ गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई।

तहसील चौपला पर जाम के कारण शहर के बुलंदशहर रोड, कचहरी रोड, गढ़-दिल्ली रोड और मेरठ तिराहा भी पूरी तरह से जाम हो गया था। चौराहों पर लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। हर कोई इसी प्रयास में था कि किसी तरह जाम से निकल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। सुबह नौ बजे से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लग जाता है। जाम में फंसकर महिलाओं, बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना था कि जब पुलिस अधिकारियों ने तहसील चौराहा के आसपास ई-रिक्शा, आटो और ठेलों वालों का आवागमन प्रतिबंधित कर रखा है तो उसके बाद भी यह वाहन आ क्यों रहे हैं? इन वाहनों के कारण चौराहा पर अतिक्रमण हो जाता है और जाम लग जाता है। दोपहर को किसी तरह यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

अपर पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह ने बताया कि वाहनों के दवाब के कारण दिक्कत आई थी। यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.