Move to Jagran APP

फाल्गुन पूर्णिमा पर पर हाइवे पर लगा जाम

फाल्गुन पूर्णिमा पर गढ़ में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी आमद के चलते बुधवार सुबह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। श्रद्धालुओं और वाहनों की रेलमपेल के चलते जाम बढ़ता गया। पुलिस-प्रशासनिक दावों से दूर लंबे जाम में

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 03:07 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 03:07 PM (IST)
फाल्गुन पूर्णिमा पर पर हाइवे पर लगा जाम
फाल्गुन पूर्णिमा पर पर हाइवे पर लगा जाम

संवाद सहयोगी गढ़मुक्तेश्वर

loksabha election banner

फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचे। वाहनों का दवाब बढ़ने के कारण बुधवार सुबह से राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के दावों की पोल खुल गई। जाम में फंसे वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। मिनटों की दूरी भी घंटों में तय हुई।

बुधवार को ब्रजघाट पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। बुधवार सुबह को राष्ट्रीय राजमार्ग 9 (पूर्व में 24) पर वाहनों का दवाब बढ़ने के कारण जाम लग गया। जाम में फंसे श्रद्धालुओं को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्रजघाट से लेकर गढ़ तक और दूसरी ओर काकाठेर तक वाहनों की कतारें बढ़ती गईं। अल्लाबक्सपुर टोल प्लाजा पर वाहनों की भारी भीड़ नजर आई। स्याना चौराहे के अलावा मेरठ चौराहे पर भी रूट डायवर्जन के चलते जाम की समस्या बनी। जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को काबू करने में ट्रैफिक पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बावजूद इसके हालात काबू के बाहर ही नजर आए। देर शाम तक हाईवे पर जाम का सिलसिला जारी था। सीओ अशोक कुमार शुक्ल का कहना है कि वाहनों का दवाब बढ़ने के कारण दिक्कत आई थी। पुलिस कर्मी तुरंत यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने में जुट गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.