'हेलीकॉप्टर से ससुराल जाऊंगी...' मंगेतर की एक इच्छा पर दूल्हे ने गांव में बनवा दिया हेलीपैड, देखने उमड़ा धौलाना
धौलाना के देहरा गांव में आसिफा की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा। यह ...और पढ़ें

हेलिकॉप्टर से हुई विदाई। जागरण
HighLights
देहरा गांव में पहली बार हेलीकॉप्टर से हुई बेटी की विदाई।
आसिफा की हेलीकॉप्टर से ससुराल जाने की इच्छा पूरी हुई।
इस अनोखी विदाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।
संवाद सहयोगी, धौलाना। बेटी की विदाई हर पिता के लिए भावुक पल होता है, लेकिन जब बेटी की कोई खास ख्वाहिश पूरी हो जाए तो यह पल और भी यादगार बन जाता है। थाना क्षेत्र के गांव देहरा में मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
गांव की बेटी आसिफा को उसके ससुराल वाले हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले गए। गांव में पहली बार हेलीकॉप्टर से बारात पहुंचने और बेटी की विदाई होने पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा।
जानकारी के अनुसार, मेरठ के शिवाल खास के रहने वाले जाहिद राणा के पुत्र हीरा राणा का निकाह गांव देहरा के हसमत की बेटी आसिफा के साथ हुआ था। मंगलवार शाम दूल्हा हीरा अपनी दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा।

प्रशासन से अनुमति मिलने पर गांव में ही बना हेलीपैड
हेलीकॉप्टर उतारने के लिए प्रशासन से अनुमति लेने के बाद गांव के पास ही हेलीपैड तैयार कराया गया था। हेलीकॉप्टर के गांव में उतरते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में हेलीकॉप्टर को करीब से देखने का उत्साह दिखाई दिया।
सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। निकाह की रस्में पूरी होने के बाद शिफा अपने जीवनसाथी के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर ससुराल के लिए रवाना हो गई। बेटी की विदाई के समय पिता हसमत की आंखें नम हो गईं।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की इच्छा थी कि वह हेलीकॉप्टर से अपने ससुराल जाए। दामाद और समधी जाहिद राणा ने बेटी की इस ख्वाहिश को पूरा कर दिया। इसके लिए उन्होंने उनका आभार जताया।
यह भी पढ़ें- पटना में 2100 रुपये में आसमान से दिखेगी गंगा घाटों की रौनक, 10 से 16 नवंबर तक हर दिन हेलीकॉप्टर राइड
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।