दुष्कर्म के आरोपित दे रहे जान से मारने की धमकी
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया और एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया। जबकि दो आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। परिणामस्वरूप दोनों खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की है।
जासं, हापुड़ : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि खुलेआम घूम रहे आरोपित उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है।
उल्लेखनीय है कि के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया और एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया है, दो आरोपित अभी फरार हैं। हैं। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही फरार आरोपितों को गिरफ्तार कराया जाएगा।