विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म पद्मावती के विरोध पर करणी सेना को कराची से धमकी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 19 Dec 2017 12:51 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 19 Dec 2017 01:02 PM (GMT+05:30)

सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि पद्मावती फिल्म पर चुप रहने के लिए कराची से धमकी भरा फोन आया था।

फिल्म पद्मावती के विरोध पर करणी सेना को कराची से धमकी
फिल्म पद्मावती के विरोध पर करणी सेना को कराची से धमकी

हापुड़ (जेएनएन)। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध कर रहे करणी सेना के संस्थापक को कराची से धमकी मिली है। उनको इस फिल्म के बारे में अब कुछ भी कहने या करने के लिए मना किया गया है। 

हापुड़ में आज कार्यक्रम के सिलसिले में आए करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि पद्मावती फिल्म पर चुप रहने के लिए कराची से धमकी भरा फोन आया था। फिल्म पर देशव्यापी पाबंदी की मांग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से जल्द मुलाकात की जाएगी। अब तो हम लोग सर्वसमाज के साथ मिलकर इस फिल्म का विरोध करने को दिल्ली घेरेंगे।