गन्ना क्रय केंद्र स्थापित नहीं होने पर हजारों किसान करेंगे आंदोलन
साबितगढ़ चीनी मिल के चार गन्ना क्रय केंद्र बंद होने से हजारों गन्ना किसान परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी अफसर सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। अब भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय और जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में विधायक
जागरण संवाददाता, हापुड़ : साबितगढ़ चीनी मिल के चार गन्ना क्रय केंद्र बंद होने से हजारों गन्ना किसान परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय और जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में स्थानीय विधायक के आवास पर ज्ञापन भी सौंपा गया।
सोमवार सुबह ग्राम रसूलपुर बनखंडा, दयानतपुर, उदयपुर, फतहपुर, लुखराड़ा, रमपुरा, नंगला कटक के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि साबितगढ़ चीनी मिल के ग्राम रसूलपुर, बनखंडा, लुखराड़ा, नगला कटक में पिछले वर्ष गन्ना क्रय केंद्र खुले थे। लेकिन इस वर्ष यह केंद्र बंद कर दिए गए। इससे हजारों गन्ना किसान परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में गन्ना विभाग के अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों और गन्ना मंत्री से भी मिलकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 90 प्रतिशत किसान गन्ने की खेती करते हैं। केंद्र नहीं खुलने से किसान बर्बाद हो जाएगा। अगर जल्द गन्ना काटकर मिल पर नहीं पहुंचाया गया तो अगली फसल नहीं बोई जा सकेगी। किसानों के उत्पीड़न को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल तोमर ने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं कराया गया तो किसान शांत नहीं बैठेंगे। मजबूरन जिला प्रशासन और गन्ना विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष जयवीर ¨सह, कर्मवीर प्रधान, अजयवीर ¨सह, सतेंद्र ¨सह, धर्मपाल ¨सह, र¨वद्र ¨सह, सतीश ¨सह, चरण ¨सह, धर्मदत्त आर्य, महेंद्र त्यागी, कृष्णपाल प्रधान, दयाचंद, रवि, प्रमोद मुबारकपुर समेत अनेक किसान मौजूद थे।
------ क्या कहते हैं विधायक
किसानों की मांग उचित है। अगर साबितगढ़ के ये केंद्र दोबारा चालू हो जाएंगे तो किसानों को काफी राहत मिलेगी। इस संबंध में गन्ना विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
--विजयपाल आढ़ती, विधायक क्या कहते हैं जिला गन्ना अधिकारी
साबितगढ़ के चारों केंद्र दोबारा स्थापित करने के लिए लेकर वार्ता की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसानों की समस्या अधिक दिनों तक परेशान नहीं होना पड़ेगा।
--ओ.पी. ¨सह, जिला गन्ना अधिकारी