गर्भवती को घायल करने वाला पति गिरफ्तार
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को ईंट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि घर में चल रहे पारिवारिक विवाद की शिकायत करने के लिए वह थाने जा रही थी। पति ने बीच रास्ते में उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए उसे अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जागरण संवाददाता, हापुड़ : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को ईंट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी की इतनी गलती थी कि घर में चल रहे पारिवारिक विवाद की शिकायत करने के लिए वह थाने जा रही थी। पति ने बीच रास्ते में उसे पकड़ लिया और मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव अल्लीपुर निवासी एक युवक की शादी वर्ष 2013 में पूजा से हुई थी। शादी के बाद से उसके घर पर छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी हो रही थी। पूजा द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। वह इन दिनों गर्भवती भी है। रविवार को दंपती के बीच में किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पीड़िता थाने में शिकायत करने के लिए चली गई। उसके पति को जानकारी हुई तो उसने ईंट भंट्टे के निकट उसे पकड़ लिया। आरोपित ने पीड़ता पर ईंट का प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। लोगों ने गंभीर हालत में पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। आरोपित पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।