शहीद मेजर महेंद्र ¨सह की प्रतिमा का अनावरण
गांव सपनावत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित शहीद मेजर महेंद्र ¨सह की प्रतिमा का बुधवार को अनावरण किया गया। अनावरण शहीद के छोटे भाई व पूर्व विधायक सुखवीर ¨सह गहलौत ने किया। इस दौरान क्षेत्र के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
जासं, धौलाना: गांव सपनावत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित शहीद मेजर महेंद्र ¨सह की प्रतिमा का बुधवार को अनावरण किया गया। अनावरण शहीद के छोटे भाई व पूर्व विधायक सुखवीर ¨सह गहलौत ने किया। गांव निवासी स्वर्गीय मनवीर ¨सह के बेटे मेजर महेंद्र ¨सह 1971 भारत पाक युद्ध में शहीद हो गए थे। उनकी प्रतिमा का शिलान्यास व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपनावत का नामकरण शहीद के नाम पर 2 मार्च 1991 को किया गया था। लेकिन अब तक प्रतिमा का अनावरण नहीं किया जा सका था। इस अवसर पर क्षेत्र के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने शहीद को नमन किया। इस अवसर पर उनके परिवार व गांव के लोग भी मौजूद रहे।