कानून व्यवस्था रखें चाक चौबंद : एसपी
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी समय से पूरी कर ली जाए। कानून व्यवस्था को चाकचौबंद रखा जाए। शस्त्र धारकों का सत्यापन किया जाए।
जागरण संवाददाता, हापुड़: पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी समय से पूरी कर ली जाए। कानून व्यवस्था को चाकचौबंद रखा जाए। शस्त्र धारकों का सत्यापन किया जाए। मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण करें। पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम मी¨टग में पुलिस अधीक्षक जिले की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर भी विशेष सतर्कता बरती जाए। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारी तेजी से की जाए। संवेदनशील और अतिसंवेदन शील केंद्रों को चिन्हित किया जाए। संदिग्ध लोगों और चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित किया जाए। अपने -अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जाए। गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक की जाए अगर कहीं कोई विवाद है तो उसे आपसी समझौते से सुलझाया जाए। शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लंबित विवेचानाओं को पूरा कर फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए।