भाद्रपद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान गंगा तट हर-हर गंगे के जयकारे से गूंजता रहा। भाद्रपद की पूर्णिमा पर पुण्य स्नान के लिए सोमवार अल सुबह से ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। आलम यह था कि गंगा तट से हाईवे तक श्रद्धालु नजर आ रहे थे।
संवाद सहयोगी, ब्रजघाट : भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में स्नान करने के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान गंगा तट हर-हर गंगे के जयकारे से गूंजता रहा।
भाद्रपद की पूर्णिमा पर पुण्य स्नान के लिए सोमवार अल सुबह से ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान किया। इस दौरान बच्चों ने खिलौने खरीदे। पुजारियों के मुताबिक, भाद्रपद पूर्णिमा से ही पितृ श्राद्ध की शुरुआत होती है। इसलिए इस दिन गंगा स्नान करने के लिए ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। अनुमान है कि, इस दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया है।